बुलंदशहर: त्यौहार से पहले SSP दिनेश कुमार सिंह ने खुर्जा में किया फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

बुलंदशहर

बुलंदशहर आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर आगामी त्यौहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में SSP दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को पुलिस बल के साथ खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला।

SSP के साथ SP देहात और CO खुर्जा भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने नगर के बाजारों, मुख्य मार्गों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में गश्त कर आम लोगों से बातचीत की।

इस दौरान SSP ने लोगों से अपील की कि त्यौहारों पर मस्जिदों में ही नमाज अदा करें, खुले में कुर्बानी न करें और पशुओं के अवशेष खुले में न फेंकें, ताकि माहौल खराब न हो।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में सुरक्षा का भरोसा पैदा करना और किसी भी अफवाह पर रोक लगाना है।

 

Voice Of News 24