अहमदगढ़ में बकरीद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट: शांति व्यवस्था के लिए कसी कमर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जनपद बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील के अंतर्गत थाना अहमदगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद के आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जनपद बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील के अंतर्गत थाना अहमदगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अमन-चैन व सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस ने अपनी तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले उपद्रवियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अहमदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विशंवर दयाल गंगवार ने बताया कि बकरीद के त्योहार को शांतिपूर्ण और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने पूरा खाका (ब्लूप्रिंट) तैयार कर लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां जमीनी स्तर पर पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ईद का त्योहार पूरी तरह शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा और इस दौरान खलल डालने की कोशिश करने वाले तत्वों से पुलिस बेहद सख्ती से निपटेगी।

फैटम नगर सहित संवेदनशील इलाकों में रहेगी पैनी नजर

क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए थाना व स्थानीय चौकियों की पुलिस टीमें चौबीसों घंटे एक्टिव रहेंगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ‘फैटम नगर’ सहित क्षेत्र के अन्य तमाम संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस बल द्वारा लगातार गश्त (पेट्रोलिंग) की जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न होने पाए।

सोशल मीडिया पर ‘तीसरी आंख’ का पहरा, अफवाहबाजों की खैर नहीं

पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों और आम जनता से त्योहार को परंपरागत तरीके से, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की पुरजोर अपील की है। इसके साथ ही पुलिस ने हुड़दंगियों और शरारती तत्वों को कड़े लहजे में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि

“सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि) या किसी अन्य माध्यम से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वाली कोई भी भ्रामक पोस्ट डालने या अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की आईटी सेल की पैनी नजर है। अफवाह फैलाने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.