भारतीय किसान संघ अगौता खंड की बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प

बुलंदशहर

अगौता खंड, 27 मई 2026: भारतीय किसान संघ की अगौता खंड बैठक मंगलवार को समृद्धि फार्म हाउस, ततारपुर पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष गौरी शंकर लोधी ने की और संचालन जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी  ने किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की  खास रिपोर्ट।

अगौता खंड, 27 मई 2026: भारतीय किसान संघ की अगौता खंड बैठक मंगलवार को समृद्धि फार्म हाउस, ततारपुर पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष गौरी शंकर लोधी  ने की और संचालन जिला मंत्री पुष्पेंद्र त्यागी  ने किया। बैठक में मेरठ प्रांत से प्रवास पर आए प्रांत महामंत्री डॉ. कुलदीप ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

सभी कार्यकर्ताओं एवं किसान भाइयों ने संकल्प लिया कि वर्ष 2027 के सदस्यता अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर अधिक से अधिक किसानों को भारतीय किसान संघ से जोड़ा जाएगा। मेरठ प्रांत उपाध्यक्ष अनुराग त्यागी  ने क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए शासन-प्रशासन स्तर पर ज्ञापन एवं आवश्यक कार्यवाही के माध्यम से क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में जिला अध्यक्ष महेश चंद लोधी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में मुख्य रूप से जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम कुमार जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.