बुलंदशहर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि मनाई, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

बुलंदशहर

बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के जिला कार्यालय पर संगठन के संस्थापक एवं ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा व प्रेरणास्रोत स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के जिला कार्यालय पर संगठन के संस्थापक एवं ग्रामीण पत्रकारिता के पुरोधा व प्रेरणास्रोत स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी में जनपद के पत्रकारों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी की अध्यक्षता ग्रापए बुलंदशहर के जिला अध्यक्ष ठाकुर विजय राघव ने की, जबकि कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र भाटी ने किया।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिस दौर में ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं और बुनियादी मुद्दे मुख्यधारा की मीडिया व खबरों से दूर रहते थे, उस कठिन समय में स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारिता की अलख जगाकर उसे एक नई पहचान दिलाई। उन्होंने पत्रकारिता को जनसेवा का माध्यम बनाकर गांव, गरीब और मजलूमों की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया, जिसकी मिसाल आज भी कायम है।

निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता का दिया संदेश वक्ताओं ने आगे कहा कि बाबू बालेश्वर लाल जी के भगीरथ प्रयासों से ही ग्रामीण अंचलों की समस्याओं को मजबूती मिली और अनेक सामाजिक मुद्दों का निस्तारण संभव हो सका। उन्होंने सदैव पत्रकारों को निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता करने का मूलमंत्र दिया, जो आज के दौर में भी संपूर्ण पत्रकार समाज के लिए एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

सभी तहसीलों पर आयोजित हुए कार्यक्रम

स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर केवल जिला कार्यालय ही नहीं, बल्कि बुलंदशहर जनपद की सभी तहसीलों पर भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। संगठन के निर्देशानुसार सिकंदराबाद, स्याना, खुर्जा और डिबाई सहित सभी तहसील मुख्यालयों पर पत्रकारों ने गोष्ठी कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।

इस गरिमामयी श्रद्धांजलि सभा के मौके पर मुख्य रूप से कुलदीप पंडित, प्रदीप तोमर, केशव वर्मा, रविन्द्र शर्मा, आकाश सक्सैना, जेपी गुप्ता, कैलाश कुमार, सचिन गौड़, सचिन अग्रवाल, लोकेन्द्र राज सिंह, ललित शर्मा सहित भारी संख्या में पत्रकार, कलमकार और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.