अनूपशहर में परीक्षा देने जा रही छात्रा को दबंगों ने घेरा: लात-घूसों से बेरहमी से पीटने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डरौरा में सोमवार सुबह एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डरौरा में सोमवार सुबह एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां कॉलेज में परीक्षा देने जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही बी.ए. प्रथम वर्ष की एक छात्रा को गांव के ही दो दबंगों ने रास्ते में घेर लिया। आरोपियों ने सरेराह छात्रा के साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूसों और थप्पड़ों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। शोर-शराबा सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह छात्रा को बचाया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सवारी के इंतजार में मुख्य मार्ग पर खड़ी थी छात्रा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डरौरा निवासी पीड़िता कस्बे के ही एक पीजी कॉलेज में बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा है। सोमवार (25 मई) को सुबह की पाली में उसकी इतिहास (History) की परीक्षा थी। सुबह करीब 8:30 बजे वह पेपर देने के लिए कॉलेज जाने के उद्देश्य से गांव में ही विकास नामक व्यक्ति के घर के सामने मुख्य मार्ग पर सवारी के इंतजार में खड़ी थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

शिकायत करने का आरोप लगा की सरेराह पिटाई

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब वह सड़क किनारे खड़ी थी, तभी गांव का विकास अपने एक अन्य नामजद साथी के साथ एक राय होकर उसके पास पहुंचा। आते ही दोनों ने छात्रा के साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। विकास ने छात्रा पर आरोप लगाया कि उसने उसकी शिकायत एक अन्य युवक शिवकुमार से क्यों की थी। जब छात्रा ने सरेराह गालियां देने का विरोध किया, तो दोनों दबंगों ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

मोहल्ले वालों को आता देख जान से मारने की धमकी देकर भागे

दबंगों ने छात्रा को लात, घूसों और थप्पड़ों से जमकर पीटा, जिससे उसके शरीर और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। बीच सड़क पर छात्रा की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले और आसपास के ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख दोनों आरोपी यह धमकी देते हुए भाग निकले कि ‘आज तो मोहल्ले वालों ने बचा लिया, अगर आगे कहीं दिखाई दी तो सीधे जान से मार देंगे।’ पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों आरोपी बेहद दबंग व हेकड़ किस्म के हैं और उनका क्षेत्र के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ उठना-बैठना है, जिससे उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.