स्याना विधानसभा के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज, 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की बैठक में लोधी नंदकिशोर वर्मा को उतारने का आवाहन

स्याना (बुलंदशहर)

बुलंदशहर जनपद के स्याना विधानसभा से 2027 में लोधी नंदकिशोर वर्मा को उतारने का आवाहन। बुग़रासी में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक में संगठन मजबूती पर दिया गया जोर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज बुग़रासी नगर अध्यक्ष उबैदुर्रहमान के आवास पर जनपद स्याना विधानसभा से संबंधित जिला कांग्रेस कमेटी बुलंदशहर के पदाधिकारियों, सभी प्रभारियों, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों और वरिष्ठ कांग्रेसियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए स्याना विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस लोधी नंदकिशोर वर्मा ने पार्टी की सभी एक्सरसाइज को समयबद्ध पूरा करने का संकल्प लिया और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में स्याना से कांग्रेस पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों से एकजुट होकर उन्हें प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़वाने का आवाहन किया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश-चंडीगढ़ प्रभारी विदित चौधरी ने सभी कांग्रेसियों से अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने, जनता के बीच जाकर उनके दुख-दर्द में शामिल होने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी हिमाचल सिंह, विधानसभा प्रभारी डॉ मौ इरफ़ान, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ इदरीस ने भी संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

ब्लॉक अध्यक्ष ऊंचागांव जितेंद्र शर्मा एवं बी बी नगर ब्लॉक अध्यक्ष रिक्की सिरोही ने वरिष्ठ पदाधिकारियों से जमीनी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की बात कही। इस दौरान जिला अध्यक्ष विकलांग प्रकोष्ठ इशू शर्मा, नगर अध्यक्ष स्याना नज़मी चौधरी, नगर अध्यक्ष खानपुर मेहराज खान, नगर अध्यक्ष बी बी नगर इमरान खान, जिला महासचिव फहीमुद्दीन मेवाती, जिला सचिव अनिल चौधरी, शेरू त्यागी, रिफ़ाकत खान, उदित सिंघल, हेमसिंह नेताजी, अजय पाल, इकराम पहलवान, हबीब मालिक, दिलशाद कुरैशी, मुकर्रम खान आदि ने भी अपने विचार रखे। अंत में नगर अध्यक्ष बुग़रासी उबैदुर्रहमान ने बैठक में आए सभी कांग्रेसियों का आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.