महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर में व्यापार मंडल की बैठक के दौरान तहसीलदार अजीत कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। बैठक में व्यापारियों एवं नगरवासियों को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के प्रति जागरूक किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल नगर में व्यापार मंडल की बैठक के दौरान तहसीलदार अजीत कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। बैठक में व्यापारियों एवं नगरवासियों को मतदाता सूची से संबंधित कार्यों के प्रति जागरूक किया गया।
तहसीलदार अजीत कुमार ने बताया कि आगामी 21 और 22 नवंबर को प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक आयोजित की जाएगी। इस दौरान मतदाता सूची में नया नाम जुड़वाने, नाम हटवाने, नाम में संशोधन कराने और फोटो बदलवाने जैसे कार्य कराए जा सकेंगे।
उन्होंने सभी योग्य मतदाताओं से अपील की कि वे अपनी मतदाता सूची में नाम और अन्य विवरणों की जांच अवश्य कर लें, ताकि निर्वाचन के समय किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के संरक्षक अशोक वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजाराम गुप्ता, नगर अध्यक्ष दीपक जायसवाल एवं नगर उपाध्यक्ष विपिन सिंह, मीडिया प्रभारी दीपक वर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
https://t.co/E3IwuDhRrx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026


















