डीएम ने खुद हंसिया थामकर की धान की कटाई, क्रॉप कटिंग में 48.55 कुंतल प्रति हेक्टेयर मिली उपज

महराजगंज

महराजगंज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बुधवार को सदर तहसील के राजस्व ग्राम कृतपिपरा में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने बुधवार को सदर तहसील के राजस्व ग्राम कृतपिपरा में धान की फसल की क्रॉप कटिंग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने खुद हंसिया थामकर खेत में धान की कटाई की और निर्धारित प्रक्रिया के तहत फसल की तौल कराकर उत्पादकता का आकलन किया।

क्रॉप कटिंग का प्रयोग ग्राम निवासी जगदीश के खेत में गाटा संख्या-62 पर निर्धारित 43.33 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कराया गया। कटाई के बाद धान की तौल करने पर कुल 21.025 किलोग्राम उपज प्राप्त हुई। इसके आधार पर धान की औसत उत्पादकता 48.55 कुंतल प्रति हेक्टेयर आंकी गई।

वैज्ञानिक तरीके से होता है फसल उत्पादन का आकलन

जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसलों की वास्तविक उत्पादकता का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी तरीके से आकलन किया जाता है। इससे कृषि उत्पादन के सही आंकड़े प्राप्त होते हैं। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित किसानों को मिलने वाले विभिन्न लाभों के निर्धारण में भी इन आंकड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूरी प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।

सरकारी केंद्रों पर धान बेचने की अपील

इस दौरान जिलाधिकारी ने किसानों को बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) ए ग्रेड के लिए 2461 रुपये तथा सामान्य धान के लिए 2441 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी उपज बिचौलियों के हाथों बेचने के बजाय सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचें, जिससे उन्हें निर्धारित समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिल सके।

किसानों की सहायता के लिए प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-150 और 7839565009 पर संपर्क करने की भी जानकारी दी गई।

पराली नहीं जलाने की अपील

जिलाधिकारी ने किसानों से खेतों में फसल अवशेष एवं पराली नहीं जलाने की अपील करते हुए कहा कि इससे मिट्टी की उर्वरता प्रभावित होने के साथ पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने फसल अवशेषों का उचित प्रबंधन करने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर शिवम कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी भूपेंद्र गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.