बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के स्थानीय एलडीएवी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग द्वारा एक भव्य फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अनूपशहर मनीष कुमार ने फीता काटकर किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के स्थानीय एलडीएवी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग द्वारा एक भव्य फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम अनूपशहर मनीष कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में 35 स्टालों पर विभिन्न प्रदेशों के लगभग 45 प्रकार के स्वादिष्ट और पौष्टिक पकवान सजाए गए, जहाँ छात्राओं ने अपनी पाक कला और रचनात्मकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

एसडीएम मनीष कुमार ने विभिन्न स्टालों का निरीक्षण कर छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, व्यावहारिक कौशल और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देते हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या शशि बाला पंत ने इसे स्वाद, सेहत और कौशल का सुंदर संगम बताया। गृह विज्ञान शिक्षिका चिंकी राघव के मार्गदर्शन में आयोजित इस फेस्टिवल में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय गर्ग, डॉ. जीके सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
https://t.co/E3IwuDhRrx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026



















