महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना चौक की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसकी पूरी धनराशि (₹13,140) सकुशल वापस दिला दी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना चौक की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को उसकी पूरी धनराशि (₹13,140) सकुशल वापस दिला दी है। पुलिस की सक्रियता और बैंक के साथ बेहतर समन्वय से पीड़ित को राहत मिली है।
जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के ओबरी निवासी ब्रह्मानन्द यादव पुत्र रामनाथ यादव के साथ 4 अगस्त 2026 को साइबर फ्रॉड हुआ था। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर थाना चौक की साइबर सेल ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से संपर्क साधा और त्वरित तकनीकी कार्रवाई की। पोर्टल पर दर्ज रिक्वेस्ट आईडी के आधार पर पुलिस टीम ने प्रयास कर ठगी गई पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर करा दी।
यह सराहनीय कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्तिमोहन अवस्थी (IPS), अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल के निर्देशन में पूरी की गई। इस सफल ऑपरेशन में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बृजभान यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह और कांस्टेबल विशाल प्रजापति की टीम शामिल रही।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
https://t.co/E3IwuDhRrx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026



















