गोरखपुर

गोरखपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने PDA रथ यात्रा के जरिए राजनीतिक माहौल को गर्माने की कोशिश की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे। यहां उन्होंने PDA रथ यात्रा के जरिए राजनीतिक माहौल को गर्माने की कोशिश की। उनके इस दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव की यात्रा गोरखपुर एयरपोर्ट से शुरू होकर नंदानगर, गौतम गुरुंग चौराहा होते हुए चौरी-चौरा क्षेत्र के देवकही गांव तक पहुंची। इस दौरान रास्ते में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
देवकही गांव में अखिलेश यादव ने महान क्रांतिकारी अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वर्गीय विनय कुमार सिंह (बिन्नू) की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने दौरे के दौरान अखिलेश यादव तिवारी हाता भी पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हरिशंकर तिवारी के परिवार से मुलाकात की। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसे पूर्वांचल में नए सामाजिक और जातीय समीकरण बनाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए दावा किया कि गोरखपुर की जनता बदलाव का संकेत दे रही है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में जिले की सभी नौ सीटों पर भाजपा को हराने का दावा किया।
सपा की PDA रणनीति यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग को एकजुट करने के प्रयास के बीच अब पार्टी की ओर से अन्य सामाजिक वर्गों को भी जोड़ने की कोशिश दिखाई दे रही है। चौरी-चौरा क्षेत्र के अजय कुमार सिंह ‘टप्पू’ के सपा में शामिल होने की चर्चा भी इसी राजनीतिक गतिविधि से जोड़कर देखी जा रही है।
वहीं, अखिलेश यादव के बयान पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए उनकी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता से दूर होने के कारण अखिलेश यादव का हाल मुंगेरीलाल से भी बदतर हो गया है।
गोरखपुर में अखिलेश यादव का यह दौरा आगामी चुनाव से पहले पूर्वांचल की राजनीति में सपा की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि PDA रथ यात्रा आगामी चुनाव में सपा के लिए कितना राजनीतिक लाभ लेकर आती है।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
https://t.co/E3IwuDhRrx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026


















