महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना।
इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहने और उनकी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
https://t.co/E3IwuDhRrx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026


















