महराजगंज

महराजगंज जनपद महाराजगंज के भैय्या फरेंदा में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद एवं निशांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर NH-24 को दोनों तरफ से जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद महाराजगंज के भैय्या फरेंदा में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद एवं निशांत मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर NH-24 को दोनों तरफ से जाम कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेम शंकर पांडेय मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान डॉ. संजय निषाद ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों के समक्ष पक्ष रखा।
बाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त मंत्री पंकज चौधरी की ओर से मिले आश्वासन के बाद डॉ. संजय निषाद ने धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही प्रदर्शन समाप्त हो गया और यातायात सामान्य होने की प्रक्रिया शुरू हुई।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
https://t.co/E3IwuDhRrx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026


















