महामंडलेश्वर सुरेंद्रानंद गिरि महाराज का राजघाट में हुआ भव्य स्वागत; घाट निर्माण कार्य का लिया जायजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजघाट में शनिवार की रात महामंडलेश्वर सुरेंद्रानंद गिरि महाराज (विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक, निवासी रामघाट) के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजघाट में शनिवार की रात महामंडलेश्वर सुरेंद्रानंद गिरि महाराज (विश्व हिंदू परिषद केंद्रीय मार्गदर्शक, निवासी रामघाट) के आगमन पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। राजघाट के लोकमन घाट पर पहुंचने पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष और स्थानीय व्यापारियों ने महाराज जी को पुष्पमाला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान महामंडलेश्वर सुरेंद्रानंद गिरि महाराज ने लोकमन घाट राजघाट भागीरथी सेवा ट्रस्ट द्वारा कराए जा रहे घाट निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके उपरांत उन्होंने पतित पावनी मां गंगा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

आगमन के दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोगों और व्यापारियों ने महाराज जी से शिष्टाचार भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, नगर महामंत्री रवि गोयल, शिवकुमार गुप्ता, अनिल अग्रवाल, मनोज चौधरी, तनु गुप्ता, बॉबी गुरु शर्मा, कुलदीप शर्मा, पवन शर्मा और ख्यालीराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.