महामारी एवं स्वच्छता पर सेमिनार आयोजित, छात्राओं को बांटे गए सैनिटरी पैड

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पला कसेर में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन और विभागीय निर्देशों के क्रम में छात्राओं के लिए ‘महामारी एवं स्वच्छता’ विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पला कसेर में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन और विभागीय निर्देशों के क्रम में छात्राओं के लिए ‘महामारी एवं स्वच्छता’ विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।

सेमिनार में काजल राघव एवं इकरा तस्दीक ने छात्राओं को मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि इस समय स्वच्छता का ध्यान रखना स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है। इसके साथ ही, उन्होंने छात्राओं को इस्तेमाल किए गए पैड (अपशिष्ट) को मशीन के माध्यम से सही तरीके से भस्म (निस्तारित) करने की प्रक्रिया भी समझाई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए।

प्रभारी प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने बताया कि विभागीय और न्यायिक आदेशों के तहत आयोजित इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है, जिससे स्कूल की छात्राएं बड़े पैमाने पर लाभान्वित होंगी।

Voice Of News 24