डीएम-एसपी ने बैरिया तहसील में सुनीं जनसमस्याएं, नए न्यायालय कक्षों का किया उद्घाटन

बलिया

बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को तहसील बैरिया में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बलिया जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को तहसील बैरिया में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान पेंशन, राशन कार्ड, वरासत, बैनामा और जमीन कब्जे से जुड़े कुल 90 मामले सामने आए, जिनमें से 08 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक शिकायतें भूमि कब्जे से संबंधित रहीं, जिस पर डीएम ने राजस्व और पुलिस टीम को मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में मिड-डे मील योजना के तहत प्राथमिक विद्यालयों में केवल खिचड़ी परोसे जाने की शिकायत को जिलाधिकारी ने बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने खंड विकास अधिकारी बीडीओ को तीन दिन के भीतर पांच स्कूलों और तहसीलदार को दस स्कूलों का औचक निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता पर रिपोर्ट सौंपने का कड़ा निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने भी सभी थानाध्यक्षों को प्रार्थना पत्रों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

न्यायालय कक्षों का भव्य उद्घाटन

समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने तहसील बैरिया में नवनिर्मित ‘न्यायालय उप जिलाधिकारी (न्यायिक)’ तथा ‘न्यायालय नायब तहसीलदार सुरेमनपुर’ कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। डीएम ने कहा कि नए न्यायालय कक्ष शुरू होने से क्षेत्रीय जनता को राजस्व एवं प्रशासनिक मामलों के निपटारे में बड़ी सहूलियत मिलेगी और न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी। इसके बाद अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.