गुलावठी: अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने किया थाने का औचक निरीक्षण; रिक्रूट आरक्षियों को सिखाया अनुशासन और सेवा का पाठ

गुलावठी

बुलंदशहर जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, थानों की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने थाना गुलावठी का औचक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने, थानों की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने थाना गुलावठी का औचक निरीक्षण किया। इस अचानक हुए निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप का माहौल रहा। एएसपी ने बारीकी से थानों के हर पटल को परखा और जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यालय से लेकर शस्त्रागार और मालखाने की हुई सघन जांच

औचक निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने थाने के प्रशासनिक और व्यावहारिक ढाँचे की पड़ताल की। उन्होंने थाना कार्यालय, बंदीगृह (हवालात), सीसीटीएनएस  कक्ष और शस्त्रागार का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों को देखा।सरकारी अभिलेखों (रजिस्टरों), बीट बुक रजिस्टर और मालखाने में जमा माल व थाने में खड़े लावारिस वाहनों के रख-रखाव की स्थिति जांची।पुलिसकर्मियों के लिए बनी मैस (रसोई), बैरक और आवासीय थाना परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

अपराधों पर अंकुश और हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी के कड़े निर्देश

निरीक्षण के बाद एएसपी नगर ने थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा को सभी सरकारी अभिलेखों को समय से पूर्ण और अद्यतन (अपडेट) रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चिन्हित हिस्ट्रीशीटर और सक्रिय अपराधियों पर लगातार कड़ी नजर रखी जाए।

एएसपी ने स्पष्ट किया कि महिला संबंधी अपराधों पर तुरंत एक्शन लिया जाए और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने थाना प्रभारी को प्रतिदिन पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पैदल गश्त करने और जनता में सुरक्षा का अहसास कराने की हिदायत दी।

रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर जाना कुशलक्षेम

निरीक्षण के एक विशेष सत्र में अपर पुलिस अधीक्षक ने थाने पर नवनियुक्त रिक्रूट आरक्षियों से सीधा बातचीत किया। उन्होंने सभी नए आरक्षियों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें पुलिस सेवा के मूल सिद्धांतों के बारे में बताया। एएसपी ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, कड़े अनुशासन और आम जनता के प्रति अत्यंत संवेदनशील व विनम्र व्यवहार रखने के लिए प्रेरित किया, ताकि समाज में पुलिस की एक सकारात्मक छवि बन सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.