नगीना देहात: शासन-प्रशासन की नाक के नीचे अवैध मिट्टी खनन का खेल; सच दिखाने पर पत्रकारों को मिल रही जान से मारने की धमकी

नगीना देहात

बिजनौर जनपद के थाना नगीना देहात क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन माफियाओं का राज चल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के थाना नगीना देहात क्षेत्र में इन दिनों अवैध खनन माफियाओं का राज चल रहा है। सरकार की बिना किसी अनुमति के माफिया खुलेआम मिट्टी का अवैध खनन कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि स्थानीय शासन और प्रशासन इस पूरे खेल से आंखें मूंदे बैठा है जिससे खनन माफियाओं के हौसले आसमान छू रहे हैं। वहीं, इस काले कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने वाले सजग पत्रकारों को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

बिना परमिशन दिन-रात दौड़ रहे मिट्टी से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगीना देहात क्षेत्र में प्रतिबंध और नियमों को ताक पर रखकर मिट्टी का बड़े पैमाने पर अवैध उठान किया जा रहा है। माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि प्रशासनिक अधिकारियों की नाक के नीचे से दिन-रात मिट्टी से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली धड़ल्ले से मुख्य मार्गों से गुजर रहे हैं। इस अवैध धंधे के कारण जहां एक ओर सरकार को राजस्व का चूना लग रहा है, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

अधिकारियों की रहस्यमयी चुप्पी, जनता में आक्रोश

सरेआम हो रहे इस अवैध खनन पर कोई भी आला अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। स्थानीय पुलिस और जिम्मेदार विभाग के अधिकारी इस मामले में पूरी तरह चुप्पी साधे बैठे हैं, जिससे जनता के बीच भारी आक्रोश है। लोग अब यह सवाल उठाने लगे हैं कि प्रदेश में कानून का राज चल रहा है या फिर खनन माफियाओं की मर्जी?

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.