नगीना: गैस सिलेंडरों की किल्लत से हाहाकार, समय पर रिफिल न मिलने से जनता परेशान; दलालों द्वारा स्टॉक करने का आरोप

नगीना

बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर सादात के नजदीक स्थित भारत गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बिजनौर जनपद के नगीना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर सादात के नजदीक स्थित भारत गैस एजेंसी पर इन दिनों उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत के चलते सवेरे से ही गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

समय पर सिलेंडर देने में गैस एजेंसी पूरी तरह विफल

स्थानीय ग्रामीण और उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसी प्रबंधन समय से उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है। समय से रसोई गैस न मिलने के कारण गृहिणियों को घर का चूल्हा जलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

महंगाई के बीच दलालों और जमाखोरों की मनमानी

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उपभोक्ताओं का कहना है कि क्षेत्र में सक्रिय कुछ दलालों और बिचौलियों ने गैस सिलेंडरों का अवैध स्टॉक कर रखा है। ये दलाल अपनी मनमानी करते हुए जरूरतमंद लोगों को ऊंचे और महंगे दामों पर ब्लैक में गैस की सप्लाई कर रहे हैं।

दलालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

पीड़ित जनता ने जिला प्रशासन और आबकारी व पूर्ति विभाग के उच्चाधिकारियों से गुहार लगाई है कि गैस की इस कृत्रिम किल्लत को दूर करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। ग्रामीणों ने मांग की है कि सरकार और स्थानीय प्रशासन को उन दलालों और ब्लैकिया गिरोह पर सख्त रवैया अपनाना चाहिए जो संकट के समय में आपदा को अवसर बनाकर अवैध कमाई कर रहे हैं। जनता ने मांग की है कि ऐसे जमाखोरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.