शोहरतगढ़: सामूहिक रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह; एसडीएम, अध्यक्ष प्रतिनिधि और थानाध्यक्ष समेत 36 लोगों ने किया महादान

शोहरतगढ़

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत शोहरतगढ़ कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एक भव्य और प्रेरणादायक स्वैच्छिक सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत शोहरतगढ़ कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को एक भव्य और प्रेरणादायक स्वैच्छिक सामूहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कुल 36 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर समाज को मानवता का संदेश दिया।

एसडीएम और थानाध्यक्ष ने खुद रक्तदान कर पेश की मिसाल

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह से ही नगर पंचायत सभागार में रक्तदान करने वालों का तांता लग गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम की देखरेख में मानकों को पूरा करते हुए लोगों ने बारी-बारी से रक्तदान किया।

रक्तदान कर युवाओं को प्रेरित करने वालों में मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी (SDM) शोहरतगढ़ विवेकानन्द मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल और थानाध्यक्ष नवीन सिंह अग्रिम पंक्ति में रहे। इन अधिकारियों को रक्तदान करते देख वहां मौजूद अन्य युवाओं और कर्मचारियों का उत्साह भी दोगुना हो गया।

पुलिसकर्मियों, वकीलों और प्रबुद्ध वर्ग ने भी निभाई जिम्मेदारी

शिविर में प्रशासनिक अमले और पुलिस विभाग के पुरुष व महिला सुरक्षाकर्मियों ने भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। रक्तदान करने वालों में:

अधिकारी व कर्मचारी: उप निरीक्षक बलिराम गौड़, महिला कांस्टेबल नेहा, दिनेश यादव, प्रभाकर यादव, कृष्णपाल सिंह, संजय कुमार, रामप्रवेश यादव, मुकेश यादव, लेखपाल सुनील सिंह और नगर पंचायत लिपिक राजेश त्रिपाठी।

प्रतिनिधि व संभ्रांत नागरिक: एडवोकेट नागेन्द्र श्रीवास्तव गुड्डू, राजेश जयसवाल, मनोज तिवारी, शिखर अग्रवाल, बदरे आलम, अभिषेक कश्यप, वीरेंद्र गौड़, रंजन मित्तल, विकास सिंह (विधि डायग्नोस्टिक), रिंकू तिवारी, शंभू, देवेश वर्मा, विवेक पांडे, सूरज गुप्ता, सफीक अहमद, वकील खान, साजन और बलिराम मिश्रा शामिल रहे।

स्वास्थ्य विभाग की टीम का रहा सराहनीय योगदान

शिविर को सुचारू रूप से संपन्न कराने में जिला अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग की ब्लड बैंक टीम का विशेष योगदान रहा। रक्त संग्रह करने वाली टीम में स्वास्थ्यकर्मी राजकुमार त्रिपाठी, परामर्शदाता अनिता, एमपी डब्ल्यू सुरजीत कुमार, लैब टेक्नीशियन विजय मिश्रा, स्टाफ नर्स स्तुति त्रिपाठी और वाहन चालक कप्तान कुमार शामिल रहे।

नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल और अधिशासी अधिकारी ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता और हमारे द्वारा किया गया एक यूनिट रक्तदान किसी की जिंदगी बचा सकता है। इस तरह के आयोजनों से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है।

चौपाल में यह अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण ग्राम चौपाल के अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन, सहायक विकास अधिकारी सदानंद वर्मा, ग्राम प्रधान रचना श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में सचिव और कर्मचारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से सचिव विजय पाल, केस भान यादव, प्रियंका गोस्वामी, मनोज कुमार, देवेंद्र मणि त्रिपाठी, ईश्वर देव, आशीष कुमार और दिलीप कुमार पटेल शामिल रहे। जिलाधिकारी ने सभी प्राप्त शिकायतों को नोट कर संबंधित प्रभारियों को समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.