गढ़मुक्तेश्वर: आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में ‘महिला सम्मान महासम्मेलन’ में उमड़ी हजारों महिलाओं की भीड़; सपा सरकार बनने पर 40 हजार रुपये और 300 यूनिट बिजली फ्री का वादा

गढ़मुक्तेश्वर

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में एक विशाल महिला सम्मान महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में एक विशाल महिला सम्मान महासम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में क्षेत्र की हजारों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और हापुड़ जनपद के प्रभारी प्रोफेसर धर्मेंद्र यादव मौजूद रहे।

महिलाओं का सशक्तिकरण ही सपा का मुख्य लक्ष्य: प्रो. धर्मेंद्र यादव

मुख्य अतिथि प्रो. धर्मेंद्र यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में आयोजित यह विशाल सम्मेलन महिलाओं को समाज में सम्मान और सशक्तिकरण देने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने समाजवादी पार्टी की भावी योजनाओं का खाका खींचते हुए बड़े एलान किए। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया को 40,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

मुफ्त बिजली: हर परिवार को 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त प्रदान की जाएगी।

सुरक्षा और कल्याण: महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत करने के लिए सपा सरकार में कई अन्य कल्याणकारी योजनाएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समाजवादी पार्टी हर सुख-दुख में महिलाओं के साथ खड़ी है।

इस वर्ष 10 हजार महिलाओं के सम्मान का लक्ष्य

कार्यक्रम के आयोजक और सपा नेता आशुतोष शर्मा ने बताया कि वे गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और ग्रामीण विकास के मोर्चे पर काम कर रहे हैं। अब तक विभिन्न क्षेत्रों में 40 हजार से अधिक नागरिकों का सम्मान किया जा चुका है और इस विशेष अभियान के तहत इस वर्ष 10,000 महिलाओं को सम्मानित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले समय में पार्टी नेतृत्व मौका देता है, तो वे गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा की जनता के बीच चुनाव लड़ेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहेंगे।

इन प्रमुख दिग्गजों की रही गरिमामयी उपस्थिति

सपा नेता अंकित भड़ाना के कुशल संचालन में चले इस कार्यक्रम में कई सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश गुर्जर,राष्ट्रीय प्रवक्ता सुनील शर्मा,अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पश्चिम अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा,जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा,महेश शर्मा, संजय शास्त्री, बिन्दर कश्यप,अक्षय सेवा समाज से विपिन कुमार, सिस्टर रेसी और हेमंत कुमार,महासम्मेलन में भारी संख्या में मौजूद संभ्रांत नागरिकों और मातृशक्ति ने आशुतोष शर्मा के सामाजिक कार्यों की सराहना की और एकजुटता का संकल्प लिया।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.