राजघाट: वनखंडेश्वर महादेव मंदिर में पंचधुनि तपस्या का 18वां दिन; 8 जून को होगी पूर्ण

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के राजघाट डिबाई क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन धार्मिक स्थल वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, राजघाट में जन और राष्ट्र कल्याण की भावना के साथ संत द्वारा की जा रही 41 दिवसीय ‘पंचधुनि तपस्या’ निरंतर जारी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के राजघाट डिबाई क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन धार्मिक स्थल वनखंडेश्वर महादेव मंदिर, राजघाट में जन और राष्ट्र कल्याण की भावना के साथ संत द्वारा की जा रही 41 दिवसीय ‘पंचधुनि तपस्या’ निरंतर जारी है। 28 अप्रैल 2026 को शुरू हुई इस कठिन साधना का गुरुवार को 18वां दिन रहा। दोपहर 11:00 बजे से 1:00 बजे तक चलने वाला यह साधना सत्र आगामी 8 जून को पूर्ण होगा।

पीपल के वृक्ष और नाग देवता से जुड़ी हैं मान्यताएं

महादेव मंदिर परिसर में स्थित प्राचीन पीपल के वृक्ष को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में गहरी आस्था है। भक्तों का ऐसा अटूट विश्वास है कि इस वृक्ष में नाग देवता का वास है। प्रत्यक्षदर्शी श्रद्धालुओं के अनुसार, साधना के समय दोपहर और शाम को नाग देवता अक्सर प्रकट होते हैं, धुनी की पवित्र परिक्रमा करते हैं और पुनः पीपल के वृक्ष में ही विलीन हो जाते हैं। यह अलौकिक दृश्य भक्तों के लिए कौतूहल और श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।

दर्शन के लिए उमड़ रही भक्तों की भीड़

कठिन साधना में लीन संत के दर्शन और वनखंडेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु राजघाट पहुँच रहे हैं। इस अवसर पर रामकिशोर मिश्रा (बदायूं), मेहताब (अलीगढ़), होशियार सिंह (अलीगढ़), सौदान सिंह (बुलंदशहर), छोटेलाल (राजघाट), नेम सिंह और सेवानिवृत्त ब्रांच पोस्ट मास्टर सोमदत्त शर्मा (पिलखना) सहित भारी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.