बुलंदशहर ब्रेकिंग: सपा प्रवक्ता राज कुमार भाटी के खिलाफ सड़कों पर उतरा ब्राह्मण समाज, फूंका पुतला

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राज कुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोश गहरा गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राज कुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज के प्रति की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोश गहरा गया है। आज खुर्जा के मंदिर मार्ग स्थित भृगु सदन के निकट भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग एकत्र हुए और सपा प्रवक्ता के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।

“अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा”

प्रदर्शनकारियों ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि राजनीतिक दल अपनी मर्यादा भूल रहे हैं और ब्राह्मण समाज का अपमान अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज के लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की अनर्गल टिप्पणी का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने राजनीतिक दलों से ब्राह्मणों के प्रति सम्मान बनाए रखने की मांग की।

प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद

पुतला दहन के दौरान मुख्य रूप से सुरेश शर्मा, पीयूष शर्मा, संजीव शर्मा, अजय शर्मा, ऋषभ पंडित, सचिन शर्मा राधे, नमन शर्मा, जतिन भारद्वाज, कैलाश शर्मा, राजेश शर्मा एडवोकेट, आदर्श शर्मा, प्रथम गोस्वामी, केशव शर्मा और अभी शर्मा सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य लोग और युवा उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.