बुलंदशहर: हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश; महिला समेत 5 गिरफ्तार, सगा भाई ही निकला साजिशकर्ता

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद की गुलावठी थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर जनपद की गुलावठी थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को जाल में फंसाकर ठगी करने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित 5 अभियुक्तों (4 पुरुष और 1 महिला) को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी साजिश का सूत्रधार पीड़ित का सगा भाई निकला, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक (SI) के पद पर तैनात है।

क्या है पूरा मामला?

ग्राम उलेडा निवासी राकेश कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि करीब एक माह पूर्व उसके पास एक युवती का फोन आया। दोस्ती होने के बाद युवती ने उसे हापुड़ मिलने बुलाया और धोखे से कुछ फोटो खींच लिए। इसके बाद दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उससे रुपयों की मांग की जाने लगी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

भाई ने रची थी जमीन हड़पने की साजिश

पुलिस जांच में सामने आया कि वादी राकेश कुमार का अपने भाई नीरज कुमार (जो वर्तमान में रामपुर जनपद में सब-इंस्पेक्टर हैं) के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। नीरज ने अपने भाई को रास्ते से हटाने और जमीन हड़पने के लिए रामपुर के कुख्यात अपराधी ओमकार सिंह के साथ मिलकर यह योजना बनाई। योजना के तहत गिरोह की सदस्य रानी को राकेश से बात करने और उसे फंसाने के काम पर लगाया गया था।

अभियुक्तों का विवरण और बरामदगी

गिरफ्तार अभियुक्तों में गिरोह का सरगना ओमकार सिंह (रामपुर), पवन सैनी (सम्भल), मुनेश कुमार (सम्भल), राजू (रामपुर) और रानी (गाजियाबाद) शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक थार गाड़ी (UP 22 AF 0909) और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

सरगना का लंबा आपराधिक इतिहास

पकड़े गए मुख्य अभियुक्त ओमकार सिंह पर पहले से ही रामपुर, बरेली और सम्भल के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, अनैतिक देह व्यापार और लूट जैसे 18 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस मामले में संलिप्त सब-इंस्पेक्टर नीरज कुमार की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.