बुलंदशहर: डिबाई के सूरजपुर मखैना PNB में स्टाफ की भारी कमी, उपभोक्ता बेहाल

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक स्थित सूरजपुर मखैना की पंजाब नेशनल बैंक शाखा इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई ब्लॉक स्थित सूरजपुर मखैना की पंजाब नेशनल बैंक शाखा इन दिनों बदहाली के दौर से गुजर रही है। स्टाफ की भारी कमी के चलते उपभोक्ताओं, विशेषकर किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बैंक मैनेजर पिछले 15 दिनों से अवकाश पर हैं और चपरासी बृजेश कुमार भी नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हैं। पूरी बैंक व्यवस्था वर्तमान में केवल दो कर्मचारियों के कंधों पर टिकी है। सीमित स्टाफ और ग्राहकों की भारी भीड़ के कारण बैंकिंग कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

उप प्रबंधक दीपक मित्तल ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार करते हुए बताया कि दो लोगों के सहारे पूरी शाखा का संचालन करना चुनौतीपूर्ण है। कैशियर अपनी सीट पर व्यस्त रहते हैं, लेकिन मैनेजर की अनुपस्थिति से फाइलों का अंबार लग गया है। सबसे ज्यादा प्रभाव किसानों की CC और KCC संबंधी समस्याओं पर पड़ रहा है। हालांकि, उप प्रबंधक धैर्यपूर्वक स्थिति को संभालने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि बैंक में जल्द ही पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए ताकि सुचारु सेवाएं मिल सकें।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.