लक्ष्मीपुर : भ्रष्टाचार की दलदल में धंसा ट्राली का पहिया, मुड़ली में ग्रामीण विकास की ज़मीनी हकीकत ने भ्रष्ट जिम्मेदारों की खोली पोल 

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा मुड़ली में सड़क ने खुद खोला भ्रष्टाचार का पोल, सड़क निर्माण में जिम्मेदारों का काला करतूत हुआ उजागर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के नौतनवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत विकासखण्ड लक्ष्मीपुर के मुड़ली चौराहे पर जिम्मेदारों द्वारा सड़क निर्माण में किया गया भ्रष्टाचार, खुद चीख-पुकार कर अपने बर्बादी की कहानी बयां कर रहा है।

मुड़ली चौराहे के बगल में नवनिर्मित आरसीसी सड़क में भ्रष्ट जिम्मेदारों ने इस तरह कार्य को अंजाम दिया है कि सड़क खुद, उस भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है।

बता दें कि उक्त आरसीसी सड़क पर बोरियों से लदा ट्रैक्टर ट्राली धीरे-धीरे जा ही रहा था कि अचानक भ्रष्टाचार की दलदल में धंस गया और वहीं फंस गया। सड़क निर्माण के समय ऊपर-ऊपर तो लीपापोती कर दिया गया था, लेकिन भ्रष्टाचार का दलदल उसी तरह छोड़ दिया गया था। जिम्मेदारों ने सोचा होगा कि हमारा यह काला करतूत शाय़द लीपापोती की चिकनाहट में छिप जाए, लेकिन भ्रष्टाचार के दलदल में जैसे ही ट्राली का पहिया पड़ा, सड़क निर्माण में बरती गई अनियमितता और किया गया काला करतूत बेनकाब हो गया।

अब सवाल यह है कि भ्रष्टाचार के जद में फंसे पहिया के वजह से यदि कोई अनहोनी हो जाता, तो जिम्मेदारी और जवाबदेही किसकी होती? यदि अचानक ट्राली पलट जाती और नीचे कोई पड़ जाता, तो कौन होता जिम्मेदार?

इतना ही नहीं,अब सवाल यह भी है कि उन जिम्मेदारों के ऊपर किस तरह की कार्रवाई होगी, जिन्होंने रास्ते को हादसे की दलदल का रूप दे दिया। लोगों का सवाल तो यह भी है कि यदि बाईक एवं अन्य कोई छोटी वाहन होती और इस तरह की स्थिति से गुजरती तो कितना जोखिम भरा साबित हो सकता था? अब देखना यह दिलचस्प होगा कि सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुलने के बाद, संबंधित अधिकारियों की इस पर नजर पड़ती है या फिर इसे नजरांदाज कर भ्रष्टाचारियों के मनसूबे को सातवें आसमान तक पहुंचने में कोई बांधा नहीं डाला जाएगा?

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.