पहासू: दुकान का शटर उठाकर दिनदहाड़े गल्ले से हजारों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना के कस्बे में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के पहासू थाना के कस्बे में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे दिनदहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम देने से भी नहीं हिचक रहे हैं। ताज़ा मामला पहासू कस्बे का है जहाँ एक किराना दुकान से चोर ने गल्ला साफ कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

मौका मिलते ही चोर ने हाथ किया साफ

जानकारी के अनुसार, कस्बे के किराना व्यापारी श्यामवीर शर्मा ने बुधवार सुबह अपनी दुकान खोली थी। दुकान की साफ-सफाई करने के बाद वे कुछ देर के लिए शटर गिराकर पास ही गाय का चारा लेने चले गए थे। इसी बीच एक शातिर चोर की नज़र दुकान पर पड़ी। व्यापारी की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर चोर ने शटर उठाया और दुकान के भीतर दाखिल हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि चोर ने बड़ी चालाकी से दुकान के भीतर प्रवेश किया और गल्ले में रखे रुपये निकाल लिए। रकम समेटने के बाद आरोपी बड़ी फुर्ती से मौके से फरार हो गया। जब व्यापारी वापस लौटा और गल्ला चेक किया, तो पैसे गायब देख उसके होश उड़ गए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.