बुलंदशहर : नई-नवेली दुल्हन का हैरान कर देने वाला कारनामा,हमदर्दी की रची साजिश,ऐंठ लिए ₹2लाख, करतूतों को छिपाने के लिए झूठे केस में फंसाने की धमकी – आरोप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें शादी के पवित्र बंधन को पैसे के लिए बदनाम करने की साज़िश रची गई है। दुल्हन का शातिराना ढंग, सुनने वाले लोगों के रोंगटे खड़े कर दे रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शादी की रिश्तों को बदनाम करने वाली ऐसी बहुत सारी घटनाएं सामने आई हैं। लेकिन बुलंदशहर जनपद से जो घटना सामने आई है, वास्तव में सोचने पर मजबूर कर दिया है।
राजघाट निवासी युवक को नई-नवेली दुल्हन ने इस तरह चूना लगाई कि युवक खुद नहीं समझ पाया। जब दुल्हन ने अपने लक्ष्य को अंजाम दे दी,तब जाकर आरोपी दुल्हन की साज़िश बेनकाब हुई।

अब जानिए पूरा मामला

रामघाट निवासी पवन कुमार शर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया की 3 मई को पवन की शादी हिंदू रीति रिवाज़ से काजल के साथ हुई। बिचौलिया ने शादी से पहले पवन को कहा था की दो लाख रूपये दे दो। दुल्हन का परिवार बहुत गरीब है। आपके दो लाख रुपए से सामान खरीद कर आपको ही दे दिया जाएगा, जिससे हम दोनों का मान-सम्मान बच जाएगा। शिक़ायती पत्र के माध्यम से पीड़ित पवन ने बताया कि हमने दुल्हन पक्ष को दो लाख रूपये दे दिए। लेकिन आश्चर्य तब हुआ,जब वादे के मुताबिक, शादी में कोई सामान नजर नहीं आया। शादी के बाद धीरे-धीरे दुल्हन के साजिश का अनुभव होने लगा। दुल्हन का व्यवहार भी ठीक नहीं लग रहा था। जब दुल्हा पक्ष के लोगों ने किए गए वादे को दुल्हन के सामने रखा तो दुल्हन अकड़ दिखाने लगी और बोली कि यदि ज्यादा कुछ कहा तो झूठे केश में फसा दूंगी। पवन और काजल के सात जन्मों वाला रिश्ता तीन दिन में ही मानो अपनी बर्बादी की कहानी बयां करने लगा हो। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी दुल्हन 6 मई को दुल्हन बस में बैठकर फरार हो गई‌।

अब सवाल यह है कि जब शादी के पवित्र बंधन को भी पैसों के लिए व्यापार का माध्यम बना लिया जाए, तो समाज में क्या संदेश जाएगा? आरोपों के मुताबिक, पति-पत्नी के पवित्र रिश्तों को दो लाख रुपए के लिए ऐसा मोड़ देने से समाज में क्या संदेश जाएगा?

फिलहाल, पीड़ित ने तहरीर देकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने जाँच के बाद उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।

 


Voice Of News 24