सिद्धार्थनगर: तालाब में भैंस नहलाने गए युवक की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

बर्डपुर

सिद्धार्थनगर जनपद के मुहाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजनवा टोला (बर्डपुर नंबर 9) में आज सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के मुहाना थाना क्षेत्र अंतर्गत सहजनवा टोला (बर्डपुर नंबर 9) में आज सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ भैंस चराने गए एक युवक की तालाब में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

भैंस नहलाते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार सहजनवा टोला निवासी आकाश भारतीय पुत्र मिट्ठू सोमवार को गांव के पास ही भैंस चराने गया था। दोपहर के समय वह अपनी भैंस को तालाब के किनारे नहलाने के लिए पानी में उतरा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

बचाव की कोशिशें रही नाकाम

प्रत्यक्षदर्शी अमरजीत चौरसिया ने बताया कि आकाश को डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया और उसे बचाने की कोशिश की। जब तक लोग उसे पानी से बाहर निकाल पाते, तब तक वह पूरी तरह डूब चुका था। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुँचाया।

डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

जिला अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने आकाश का परीक्षण किया, लेकिन दुर्भाग्यवश उसे मृत घोषित कर दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.