औरैया: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी; अजीतमल पुलिस ने महिला अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

अजीतमल

औरैया जनपद में सोशल मीडिया पर धार्मिक या सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले तत्वों के विरुद्ध औरैया पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद में सोशल मीडिया पर धार्मिक या सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले तत्वों के विरुद्ध औरैया पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, थाना अजीतमल पुलिस ने सोमवार को एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जिसने वर्ग विशेष के विरुद्ध आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी की थी।

जानकारी के अनुसार, अजीतमल थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक विवादास्पद पोस्ट वायरल हो रही थी। जांच में पाया गया कि यह पोस्ट वर्ग विशेष की भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से की गई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की और अभियुक्ता की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।

अभियुक्ता का विवरण

गिरफ्तार की गई महिला की पहचान आरती देवी उम्र करीब 33 वर्ष पत्नी दीपचन्द्र, निवासी ग्राम चिटकापुर, थाना अजीतमल, जनपद औरैया के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्यवाही में अजीतमल थाने के निम्नलिखित पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही उ0नि0 अभय प्रताप, थाना अजीतमल।म0का0 मधू कनौजिया, थाना अजीतमल।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, अपमानजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करना दंडनीय अपराध है। पुलिस की आईटी सेल निरंतर सोशल मीडिया पर निगरानी रख रही है और ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.