बिधूना
औरैया जनपद के बिधूना थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर जागू से एक युवक के अचानक लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर जागू से एक युवक के अचानक लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक रविवार शाम घर से कूड़ा डालने के लिए निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद अब पुलिस को लिखित तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है।
शाम से गायब है वी.पी. सिंह
जानकारी के अनुसार, ग्राम कल्याणपुर निवासी अक्षय कुमार ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका भाई वी.पी. सिंह रविवार शाम करीब 6:00 बजे घर से गांव के बाहर कूड़ा डालने गया था। जब देर रात तक वह वापस नहीं आया, तो परिवार की चिंता बढ़ गई और उन्होंने तलाश शुरू की।
रात 10 बजे तक बजती रही फोन की घंटी
परिजनों ने पूरी रात गांव के आसपास के खेतों, संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहाँ वी.पी. सिंह की तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
परिजनों ने बताया कि लापता युवक के पास मोबाइल फोन था। रात 10:00 बजे तक फोन पर घंटी बजती रही, लेकिन उसके बाद से मोबाइल बंद आ रहा है, जिससे किसी अनहोनी की आशंका गहरा गई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
परिजनों ने सोमवार को बिधूना थाने पहुँचकर प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा और भाई की सकुशल बरामदगी की मांग की। प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की तलाश और जांच शुरू कर दी है।
बड़ी खबर: महराजगंज में गैस के लिए ‘जंग’, कतार में खड़ी महिला हुई अचेत! 🚩🚨 बागापार में रात से लाइन में लगी थी चौपरिया गांव की महिला, उमस और भूख ने बिगाड़ी हालत। वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप। उपभोक्ताओं ने व्यवस्था सुधारने की मांग की@DmMaharajganj pic.twitter.com/oi4wmLAKWD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 11, 2026






















