डिबाई: घायल सांड को देख भड़के लोग; पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुँचकर किया उपचार

डिबाई

बुलंदशहर जनपद के नगर के मोहल्ला पुराना किला में एक सांड के गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने के बाद स्थानीय नागरिकों और हिंदूवादी संगठनों में गहरा आक्रोश फैल गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नगर के मोहल्ला पुराना किला में एक सांड के गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिलने के बाद स्थानीय नागरिकों और हिंदूवादी संगठनों में गहरा आक्रोश फैल गया। सांड के शरीर पर किसी नुकीली वस्तु से किए गए वार के निशान मिलने के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसके बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने त्वरित कार्रवाई की।

नुकीली वस्तु से हमले की आशंका

स्थानीय लोगों के अनुसार, सांड को किसी अज्ञात व्यक्ति ने नुकीली वस्तु से प्रहार कर घायल किया था, जिससे उसके शरीर पर गहरे और गंभीर घाव हो गए थे। घायल सांड की तड़प देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

चिकित्सकों की टीम ने किया प्राथमिक उपचार

घटना की सूचना मिलते ही उप मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. रामकुमार अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। उन्होंने घायल सांड का मौके पर ही गहन उपचार किया और घावों पर मरहम-पट्टी की। चिकित्सकों ने बताया कि प्राथमिक उपचार दे दिया गया है और सांड की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

स्थानीय व्यापारी और संगठन रहे मौजूद

उपचार के दौरान मौके पर व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष सनी सिंघल, व्यापारी राकेश अग्रवाल, नट्टू सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे। व्यापारियों ने आवारा पशुओं की सुरक्षा और इस तरह की क्रूरता करने वालों पर लगाम लगाने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.