बुलंदशहर: शिकारपुर की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल; SP देहात और CO के नेतृत्व में हुआ फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

शिकारपुर

बुलंदशहर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से शनिवार को शिकारपुर कस्बे में पुलिस ने अपनी ताकत का अहसास कराया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से शनिवार को शिकारपुर कस्बे में पुलिस ने अपनी ताकत का अहसास कराया। SP देहात और CO शिकारपुर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च की शुरुआत शिकारपुर के मुख्य बाजार से हुई, जहाँ पुलिस अधिकारियों ने दलबल के साथ पैदल गश्त की। इस दौरान व्यापारियों और राहगीरों से संवाद स्थापित किया गया। पुलिस की इस मौजूदगी ने असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है, वहीं आम जनता ने पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की।

मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कस्बे की जनता से अपील की कि वे क्षेत्र में शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और न ही उसे फैलाएं।

संदिग्ध गतिविधियों या व्यक्तियों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च के दौरान शिकारपुर कोतवाली पुलिस और अतिरिक्त पुलिस बल मुस्तैद रहा। अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। यह कदम आगामी त्योहारों और सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24