गोरखपुर
गोरखपुर जनपद के शनिवार को नगर पंचायत घघसरा का परशुराम नगर पनिका ईटार आस्था के केंद्र में तब्दील हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के शनिवार को नगर पंचायत घघसरा का परशुराम नगर पनिका ईटार आस्था के केंद्र में तब्दील हो गया। ज्योतिषमठ के पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज अपनी कुल की जन्मस्थली पहुंचे। यहाँ उन्होंने बाबा टेकधर ब्रह्मस्थान पर मत्था टेका और शिव मंदिर में महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना की।
कुल के इतिहास को याद कर हुए भावुक
अपनी जड़ों की ओर लौटे स्वामी जी इस दौरान भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि वे ईटार पाण्डेय गोत्र के ब्राह्मण हैं। कई पीढ़ियों पहले उनके पूर्वज इसी पवित्र स्थान से प्रतापगढ़ जाकर बस गए थे। गोविष्ठ यात्रा के दौरान अपनी इस पैतृक भूमि और ब्रह्म बाबा का दर्शन कर वे भावविभोर हो उठे।
गोरखपुर की धरती से शुरू होगा ‘गौ रक्षा’ का बड़ा अभियान
पनिका गांव में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए स्वामी जी ने एक बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गाय को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने और गौ हत्या रोकने के लिए एक देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी विधिवत शुरुआत गोरखपुर की धरती से होगी। उन्होंने ग्रामीणों से गौ सेवा और गौ रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
प्रशासनिक मुस्तैदी और भारी जनसमूह
स्वामी जी के आगमन को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। इस ऐतिहासिक अवसर पर मनीष पाण्डेय, राजनारायण पाण्डेय, कुंवर सिंह, विनोद पाण्डेय और विश्वदेव पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के पश्चात स्वामी जी गोरखपुर के सहारा स्टेट स्थित अपने शिष्य के आवास के लिए रवाना हुए।
निघासन: बुद्ध पूर्णिमा पर कोनहापुरवा में भंडारे का आयोजन, भगवान बुद्ध और बाबा साहब के विचारों पर हुई चर्चाhttps://t.co/PZ4xMpSlfF
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 2, 2026





















