खामपुर में भव्यता के साथ निकाली गई गुरुदेव की शोभा यात्रा, बसपा प्रत्याशी सचिन शर्मा रहे मुख्य अतिथि

बागपत

बागपत जनपद के ग्राम खामपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्ष और उल्लास के साथ गुरुदेव की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के ग्राम खामपुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े हर्ष और उल्लास के साथ गुरुदेव की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। इस पावन आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बड़ौत विधानसभा से बसपा प्रत्याशी सचिन शर्मा ने शिरकत की। खामपुर की पावन भूमि पर भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया।

शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा प्रत्याशी सचिन शर्मा ने फीता काटकर और श्रद्धालुओं से आशीर्वाद प्राप्त कर किया। इस अवसर पर उनके साथ बहुजन समाज पार्टी के बड़ौत विधानसभा अध्यक्ष राहुल अंबेडकर, जिला कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र जयंत, जिला उपाध्यक्ष इरफान पठान, विधानसभा प्रभारी शशिकांत प्रेमी और विकास उपाध्याय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके साथ ही शोभायात्रा कमेटी के सदस्य रोहित कुमार, विपिन जयंत, आशु कुमार एवं अन्य सम्मानित श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा को सफल बनाया। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.