महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज और जर्जर विद्युत व्यवस्था से त्रस्त होकर वरिष्ठ छात्र नेता एवं युवा समाजसेवी अनूप मद्धेशिया ने विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती, लो-वोल्टेज और जर्जर विद्युत व्यवस्था से त्रस्त होकर वरिष्ठ छात्र नेता एवं युवा समाजसेवी अनूप मद्धेशिया ने विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती पर तुरंत रोक लगाने, लो-वोल्टेज की समस्या का स्थायी समाधान करने और आवश्यकता के अनुसार ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग की है। इसके अलावा, जर्जर तारों को बदलने तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने पर भी जोर दिया गया है।
अनूप मद्धेशिया ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि विद्युत व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो नगरवासियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों से जल्द से जल्द जनता को राहत दिलाने की अपील की गई है ताकि आम जनजीवन और छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो।
अमेठी: जनपद के पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत घोरहा पावर हाउस के पास तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां दो अनियंत्रित ट्रकों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। pic.twitter.com/FyxCud0zlq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 20, 2026












