अनूपशहर: परदादा-परदादी इंटर कॉलेज में 30 सितंबर से होगा यूपी लेवल बास्केटबॉल वुमेन लीग का भव्य आयोजन

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के बैनर तले अनूपशहर के परदादा-परदादी इंटर कॉलेज में आगामी 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश लेवल की बास्केटबॉल वुमेन लीग का आयोजन किया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के बैनर तले अनूपशहर के परदादा-परदादी इंटर कॉलेज में आगामी 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश लेवल की बास्केटबॉल वुमेन लीग का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव एवं रिटायर्ड सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि इस वुमेन लीग के लिए पूरे प्रदेश से अब तक ढाई सौ से अधिक रजिस्ट्रेशन कराए जा चुके हैं।

आईपीएल की तर्ज पर लेंगी पांच टीमें हिस्सा

आयोजन के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में आईपीएल की तर्ज पर पूरे प्रदेश से पांच टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें सभी आयु वर्ग की महिलाएं और लड़कियां शामिल होंगी। एसोसिएशन इससे पहले पुरुषों की दो लीग का आयोजन कर चुका है, लेकिन महिलाओं के लिए यह अपनी तरह की पहली लीग है।

महिला सशक्तिकरण और निर्धन बालिकाओं को संबल देना मुख्य उद्देश्य

अनूपशहर की परदादा-परदादी एजुकेशन सोसाइटी में इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और निर्धन घरों की लड़कियों को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। इसी उद्देश्य के तहत यह प्रतिष्ठित आयोजन ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्र के इस विद्यालय में कराया जा रहा है, जिसमें सभी आयु वर्ग की बालिकाएं बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करेंगी।

ग्राउंड का हुआ निरीक्षण

घोषणा के बाद नेशनल कोच प्रदीप तोमर और नेशनल प्लेयर लखन सिंह ने संयुक्त रूप से विद्यालय के बास्केटबॉल ग्राउंड का बारीकी से निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.