सनसनीखेज खुलासा: हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और कत्ल का खूनी खेल; डूडा अधिकारी समेत दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद की पुलिस ने एक ऐसी आपराधिक साजिश का भंडाफोड़ किया है जिसने रिश्तों, लालच और अपराध के खतरनाक गठजोड़ को बेनकाब कर दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सहारनपुर जनपद की पुलिस ने एक ऐसी आपराधिक साजिश का भंडाफोड़ किया है जिसने रिश्तों, लालच और अपराध के खतरनाक गठजोड़ को बेनकाब कर दिया है। एसएसपी अभिनंदन सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि थाना मिर्जापुर, बड़गांव और स्वाट-सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए दो मुख्य आरोपियों, सुधारस और कपिल को गिरफ्तार किया है।

साजिश की जड़: 25 लाख की ब्लैकमेलिंग और विवादित प्लॉट

पुलिस जांच के अनुसार, इस खूनी खेल की शुरुआत मथुरा के एक कीमती प्लॉट विवाद और ₹25 लाख की भारी-भरकम ब्लैकमेलिंग से हुई थी। मृतक राखी ने मुख्य आरोपी सुधारस का एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी थी और इसी के एवज में उसे डूडा अधिकारी विक्रान्त की हत्या के लिए मजबूर किया था।

कत्ल दर कत्ल: ऐसे दिया घटना को अंजाम

पहली हत्या: योजना के तहत सुधारस और राखी ने मिलकर पहले विक्रान्त की गोली मारकर हत्या की और शव को बड़गांव क्षेत्र की नदी में फेंक दिया।

दूसरी हत्या: जब पुलिस ने विक्रान्त की गुमशुदगी के मामले में राखी से पूछताछ शुरू की, तो वह घबरा गई और उसने सुधारस को ही फंसाने की धमकी दे डाली। खुद को फंसता देख सुधारस ने अपने साथी कपिल के साथ मिलकर राखी को पार्टी के बहाने सहारनपुर बुलाया और हथौड़े व चाकू से उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, हथियार और कार बरामद
प्रभारी निरीक्षक सूबे सिंह और उनकी टीम ने कड़ियों से कड़ियां जोड़ते हुए न केवल अज्ञात महिला (राखी) के शव की शिनाख्त की, बल्कि हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया:

वारदात में इस्तेमाल टाटा नैक्सोन कार।

लाइसेंसी पिस्टल और हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा व चाकू।

आरोपी की खून से सनी टी-शर्ट।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। कानून की इस त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है कि अपराध का राज कभी न कभी सामने आ ही जाता है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.