निचलौल: दहेज हत्या के आरोप में कब्र से निकाला गया शव, कोर्ट के आदेश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई

महराजगंज

महराजगंज जनपद के मटरा धमउर गांव में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने न्यायालय के आदेश पर एक विवाहिता का शव कब्र से बाहर निकाला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के मटरा धमउर गांव में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन की टीम ने न्यायालय के आदेश पर एक विवाहिता का शव कब्र से बाहर निकाला। यह मामला दहेज हत्या से जुड़ा है, जिसमें मायके पक्ष ने ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या करने और गुपचुप तरीके से शव दफनाने का गंभीर आरोप लगाया है।

शादी के तीन साल बाद हत्या का आरोप

कुशीनगर जिले के जटहा बाजार निवासी अलीहसन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी हसीरुन निशा की शादी 25 फरवरी 2021 को मटरा धमउर निवासी फैयाज अंसारी से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही विदेश में रहने वाला पति फैयाज फोन पर दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। अलीहसन का दावा है कि 22 अप्रैल की आधी रात को ससुराल वालों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से बिना सूचना दिए शव को दफन कर दिया।

पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय के आदेश पर शुक्रवार को एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता और निचलौल थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्र की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.