सिन्दुरिया: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी का खुलासा, सीसीटीवी से पहचान कर दो शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिन्दुरिया थाना पुलिस ने बलुवही धुस स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिन्दुरिया थाना पुलिस ने बलुवही धुस स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी गया शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है।

घटना का विवरण

बरवां कला निवासी संतोष शर्मा की बलुवही धुस पर “महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज” नाम से दुकान है। बीते 25 अप्रैल को दोपहर के समय अज्ञात बदमाशों ने दुकान से हाथ साफ कर दिया था। चोरी की भनक पीड़ित को तत्काल नहीं लगी, लेकिन 29 अप्रैल को जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो दो युवक सामान पार करते दिखाई दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

गिरफ्तारी और बरामदगी

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर एसएस इंटर कॉलेज चिउटहा के पास घेराबंदी कर दो अभियुक्तों, रवि पाठक और आदित्य यादव (निवासी लोहेपार, थाना कोठीभार) को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया एक काले रंग का बुफर और एक सफेद रंग का डिजिटल स्टेबलाइजर बरामद किया है।

आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उनके विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार, दिनेश कुमार चौधरी और कांस्टेबल सत्यप्रकाश सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.