सिद्धार्थनगर: पॉलिटेक्निक छात्र की मौत पर बवाल, शव सड़क पर रख 5 घंटे प्रदर्शन; लापरवाही में थानेदार लाइन हाजिर

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के के लोटन कोतवाली क्षेत्र में पुरानी जमीनी रंजिश के चलते एक होनहार छात्र की जान जाने से हड़कंप मच गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के के लोटन कोतवाली क्षेत्र में पुरानी जमीनी रंजिश के चलते एक होनहार छात्र की जान जाने से हड़कंप मच गया है। गोरखपुर से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहे संदीप यादव की मौत के बाद भड़के परिजनों ने गुरुवार को लोटन मुख्य तिराहे पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे पांच घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।

रंजिश और वारदात

मृतक संदीप यादव ने चार महीने पहले अपनी मां के नाम पर जमीन खरीदी थी, जिसे लेकर गांव के ही कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में 24 अप्रैल को गदहमरवा निवासी राममिलन और उसके साथियों ने संदीप पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप का इलाज चल रहा था, लेकिन बुधवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया।

सिस्टम पर सवाल और पुलिस का एक्शन

परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी में ढिलाई बरती। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों की मांग थी कि दोषियों को तत्काल जेल भेजा जाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक महाजन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोटन थानेदार दिनेश कुमार सरोज को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

नया प्रभार और आश्वासन

एसपी ने सदर थाने के उपनिरीक्षक हरिओम कुशवाहा को लोटन कोतवाली का नया प्रभारी नियुक्त किया है। पुलिस कप्तान द्वारा सख्त कार्रवाई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम समाप्त किया। इस घटना ने एक बार फिर जमीनी विवादों के चलते हो रही हिंसक घटनाओं और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.