औरैया: वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर अवधेश कुमार सिंह बने किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष, किसानों में खुशी

औरैया

औरैया जनपद के भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिले में संगठन को मजबूती देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार और युवा समाजसेवी ठाकुर अवधेश कुमार सिंह पर भरोसा जताया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने जिले में संगठन को मजबूती देने के लिए वरिष्ठ पत्रकार और युवा समाजसेवी ठाकुर अवधेश कुमार सिंह पर भरोसा जताया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने उन्हें औरैया का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद से ही जिले के किसानों और आमजन में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

समस्याओं के समाधान के लिए चर्चित

ठाकुर अवधेश कुमार सिंह लंबे समय से किसानों और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाकर जनसमस्याओं का समाधान कराने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है।

शोषण के खिलाफ हुंकार

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने जिम्मेदारी मिलने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब जिले में किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सिंह ने संकल्प लिया कि किसान यूनियन टिकैत का हर पदाधिकारी किसानों के हक की लड़ाई लड़ेगा और वे हर सुख-दुख में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। उन्होंने “जय जवान, जय किसान” के नारे के साथ अपनी नई पारी का संकल्प दोहराया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.