अनूपशहर: बुद्ध पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर शुक्रवार को ‘छोटी काशी’ के नाम से विख्यात अनूपशहर के गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर शुक्रवार को ‘छोटी काशी’ के नाम से विख्यात अनूपशहर के गंगा घाटों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही दूर-दराज के गांवों और शहरों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

घाटों पर रही भारी भीड़

नगर के प्रमुख महादेव घाट, दिनेश घाट, बस्तर गंज घाट और मस्तराम घाट पर सुबह से ही पैर रखने की जगह नहीं थी। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां गंगा को प्रसाद अर्पित किया। कई परिवारों ने घाट प्रांगण में ही सत्यनारायण भगवान की कथा और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए।

प्रशासनिक मुस्तैदी

बुद्ध पूर्णिमा के स्नान के कारण नगर के बाजारों और मुख्य सड़कों पर वाहनों का भारी दबाव देखा गया। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। पुलिसकर्मियों ने न केवल व्यवस्था संभाली, बल्कि आने वाले श्रद्धालुओं का पूर्ण सहयोग भी किया, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.