महराजगंज: डीजल न मिलने से भड़का किसान, बीच सड़क पर लेटकर जताया अनोखा विरोध

महराजगंज

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र से विरोध प्रदर्शन की एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां खेती के लिए डीजल न मिलने से नाराज एक किसान ने बीच सड़क पर लेटकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र से विरोध प्रदर्शन की एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां खेती के लिए डीजल न मिलने से नाराज एक किसान ने बीच सड़क पर लेटकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। किसान के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण सड़क पर आवागमन बाधित हो गया और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

नेपाल तस्करी का लगाया आरोप

आक्रोशित किसान का गंभीर आरोप है कि स्थानीय पेट्रोल पंपों पर आम किसानों को डीजल देने में आनाकानी की जा रही है, जबकि गैलनों में भरकर डीजल और पेट्रोल अवैध रूप से नेपाल भेजा जा रहा है। किसान का कहना है कि पंप संचालक और तस्करों की मिलीभगत के कारण भारतीय किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए ईंधन नहीं मिल पा रहा है।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

पीड़ित किसान ने जिला प्रशासन से इस ‘तेल के खेल’ की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसान को समझा-बुझाकर शांत कराया। यह मामला सीमावर्ती इलाकों में हो रही ईंधन तस्करी की ओर इशारा कर रहा है, जिससे स्थानीय किसानों में भारी रोष व्याप्त है।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.