जौनपुर: बुद्ध पूर्णिमा पर शीतला चौकियां धाम में उमड़ा भक्तों का रेला, 50 हजार श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

जौनपुर

जौनपुर जनपद के बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के सुप्रसिद्ध शीतला चौकियां धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर जनपद के सुप्रसिद्ध शीतला चौकियां धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शुक्रवार को पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आए लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं ने आदि शक्ति मां शीतला के दरबार में हाजिरी लगाई और आशीर्वाद प्राप्त किया।

धार्मिक अनुष्ठान और शृंगार

भक्तों का तांता शुक्रवार तड़के 6 बजे से ही लगना शुरू हो गया था। वाराणसी, आजमगढ़, सुल्तानपुर और गाजीपुर जैसे पड़ोसी जनपदों से आए हजारों परिवारों ने मां के चरणों में कड़ाही चढ़ाई और बच्चों के मुंडन संस्कार संपन्न कराए। दोपहर में माता रानी का भव्य शृंगार किया गया, जिसके बाद विशेष आरती हुई। हाथ में चुनरी और नारियल लिए श्रद्धालु घंटों लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

प्रबंधन और सुरक्षा

मंदिर के महंत विवेकानंद पंडा ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा के महत्व के कारण भीड़ सामान्य से काफी अधिक रही। व्यवस्था संभालने में जय नारायण, सोनू और चंद्र देव पंडा ने सहयोग किया, जबकि महिला सुरक्षा के लिए सुजीत मौर्य और विजय यादव मुस्तैद रहे।

लगा लंबा जाम

श्रद्धालुओं की भारी आमद और वाहनों के अनियंत्रित जमावड़े के कारण मंदिर परिसर की ओर जाने वाले रास्तों पर करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी और पूरा धाम ‘जय माता दी’ के जयकारों से गुंजायमान रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.