चंदवक: स्मार्ट मीटर उखाड़कर सब-स्टेशन पर फेंकने वाली 24 महिलाओं पर मुकदमा दर्ज

जौनपुर

जौनपुर जनपद के स्मार्ट मीटर के विरोध में उग्र प्रदर्शन करना बीरी बारी सारेपुर गांव की महिलाओं को भारी पड़ गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के स्मार्ट मीटर के विरोध में उग्र प्रदर्शन करना बीरी बारी सारेपुर गांव की महिलाओं को भारी पड़ गया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मीटर उखाड़ने और अधिकारियों के साथ अभद्रता करने के आरोप में 24 महिलाओं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटनाक्रम और विवाद

मामले की शुरुआत 28 तारीख को हुई, जब स्मार्ट मीटर से असंतुष्ट महिलाओं ने अपने घरों में लगे मीटर उखाड़ दिए और उन्हें ले जाकर स्थानीय विद्युत सब-स्टेशन पर फेंक दिया। अगले दिन जब अधीक्षक अभियंता और अधिशासी अभियंता की टीम पुलिस बल के साथ दोबारा मीटर लगाने पहुंची, तो महिलाएं फिर लामबंद हो गईं। आरोप है कि महिलाओं ने न केवल नारेबाजी की, बल्कि अधिकारियों के साथ तीखी नोकझोंक और अभद्रता भी की, जिसके कारण टीम को बैरंग लौटना पड़ा।

पुलिसिया कार्रवाई

अवर अभियंता पंकज कुमार की तहरीर पर चंदवक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नामजद और अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना और अधिकारियों को कार्य करने से रोकना कानूनन अपराध है। फिलहाल, पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपियों की पहचान कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है। इस घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.