खुर्जा: महिला आरक्षण पर ‘नारी शक्ति’ की हुंकार, विपक्षी रुख के खिलाफ एकजुट हुईं महिलाएं

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों के रुख से नाराज महिलाओं ने गुरुवार को खुर्जा में एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के महिला आरक्षण विधेयक पर विपक्षी दलों के रुख से नाराज महिलाओं ने गुरुवार को खुर्जा में एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। एडवोकेट रेखा शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने अपनी राजनीतिक भागीदारी और संवैधानिक अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की।

विपक्ष पर साधा निशाना

भाजपा नेत्री रंजना गौतम ने विपक्ष के रवैये को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आज की नारी ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर चंद्रयान तक की सफलता में भागीदार है। सिविल सेवा में परचम लहराने के बावजूद उन्हें निर्णय लेने वाली सत्ता से दूर रखने की कोशिश की जा रही है। वहीं, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष कल्पना वर्मा ने स्पष्ट किया कि महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देना अब केवल सामाजिक मांग नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की अनिवार्य आवश्यकता है।

समानता का संकल्प

प्रदर्शन में शामिल पारुल बंसल ने महिला आरक्षण को ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसे समाज में संतुलन लाने वाला बताया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रिंस पाठक और अभिषेक गोस्वामी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने सभी राजनीतिक दलों से संकीर्ण राजनीति छोड़कर महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर एकजुट होने की अपील की। कार्यक्रम का समापन देश की उन्नति और महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.