बुलंदशहर: आंधी-तूफान ने बिगाड़ी बिजली व्यवस्था, रातभर अंधेरे में डूबे रहे दर्जनभर गांव

बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गुरुवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गुरुवार देर शाम आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। कुदरत के इस कहर का सबसे ज्यादा असर चोला क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पर पड़ा, जहां एक दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

रातभर चला मरम्मत अभियान

आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नैथला हसनपुर गांव सहित कई इलाकों के ग्रामीण स्वयं बिजली घर पहुंचे और कर्मचारियों के साथ मिलकर फॉल्ट सुधारने में जुट गए। बिजली विभाग के कर्मचारी पूरी रात सड़कों पर लगे खंभों पर चढ़कर मरम्मत कार्य करते नजर आए। टॉर्च की रोशनी में घंटों की मशक्कत के बाद टीम ने फाल्ट चिह्नित किए।

आपूर्ति की स्थिति

ग्राम प्रधान प्रियंक सिंह ने बताया कि आंधी और बारिश के कारण गुरुवार दोपहर से ही बिजली का संकट बना हुआ था। रातभर चले कार्य के बाद शुक्रवार तड़के 4 बजे आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी से फिर बिजली गुल हो गई। हालांकि, सुबह कर्मचारियों ने दोबारा मोर्चा संभाला और अब सभी प्रभावित गांवों में विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से चालू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों ने भारी बारिश के चलते हुए नुकसान का आकलन भी शुरू कर दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.