महराजगंज
महराजगंज जनपद के बजाज दोपहिया वाहनों के मुख्य डीलर एसके मोटर्स द्वारा ग्राहकों के साथ करोड़ों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बजाज दोपहिया वाहनों के मुख्य डीलर एसके मोटर्स द्वारा ग्राहकों के साथ करोड़ों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक वायरल ‘सीक्रेट डायरी’ ने इस पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया है, जिसमें आरटीओ , बीमा और डाउन पेमेंट के नाम पर की गई अवैध वसूली का कच्चा चिट्ठा दर्ज है।
ठगी का तरीका और खुलासा
जांच में सामने आया है कि एजेंसी प्रत्येक ग्राहक से आरटीओ और इंश्योरेंस के नाम पर निर्धारित शुल्क से कहीं अधिक पैसे वसूल रही थी। इतना ही नहीं, डाउन पेमेंट के मिलान में भी प्रति वाहन लगभग 5,000 रुपये की हेराफेरी की गई है। मुख्य डीलरशिप के अधीन संचालित सभी 9 सब-एजेंसियों पर वर्ष 2021 से 2025 के बीच इसी तरह लूट मचाने का आरोप है।
पुलिस जांच और रसूख का खेल
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ जांच कर रहे हैं। चर्चा है कि इस सिंडिकेट को कथित राजनीतिक रसूख का भी संरक्षण प्राप्त है। डायरी में दर्ज सैकड़ों पीड़ित अब लामबंद होकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिससे बजाज कंपनी की साख पर भी गहरा बट्टा लगा है।
वॉइस ऑफ न्यूज 24 के इस विशेष अंक में आज हम बात करेंगे आपके जीवन, कार्यक्षेत्र और भविष्य की संभावनाओं के बारे में प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित अजय कुमार पाण्डेय के साथ जानते हैं कैसा रहेगा आज का दिन ? pic.twitter.com/vWUApQT16b
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 1, 2026























