पनियरा में आंधी-बारिश से बदला मौसम: भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के खिले चेहरे

महराजगंज

महराजगंज जनपद के क्षेत्र में शुक्रवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली। भोर करीब चार बजे तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और जानलेवा लू पर ब्रेक लगा दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्र में शुक्रवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ली। भोर करीब चार बजे तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी और जानलेवा लू पर ब्रेक लगा दिया है। इस बदलाव से जहां आम जनमानस को तपन से निजात मिली है, वहीं वातावरण में सुहावनी ठंडक घुल गई है।

फसलों पर असर

बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों में हर्ष का माहौल है। महुअवा शुक्ल गांव के किसान गणेश प्रजापति, प्रदीप यादव और हरिकेश यादव सहित अन्य ने बताया कि यह बारिश सब्जियों की फसलों के लिए ‘अमृत’ समान है। तेज धूप और पछुआ हवा से मुरझा रही फसलों को अब नई जान मिलेगी। हालांकि, जानकारों ने प्याज की अगेती फसल को मामूली नुकसान की आशंका जताई है।

जलभराव और पूर्वानुमान

मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। खबर लिखे जाने तक आसमान में बादल छाए हुए थे और रुक-रुक कर फुहारें गिर रही थीं। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ घंटों तक मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.